Solar System in hindi

 Solar System(सौरमंडल):

  • सूर्य अथवा सूरज सौर मंडल के केन्द्र में स्थित हैं, सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं। 
  • सौरमंडल सूर्य और उसकी परिक्रमा करते ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से बना है। इसके केन्द्र में सूर्य है और सबसे बाहरी सीमा पर वरुण (ग्रह) है।
  • सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है
  • यह हमारी मंदाकिनी दुग्धमेखला के केंद्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दुरी पर एक कोने में स्थित है।
  • सौरमंडल में ग्रहों की कुल संख्या 8 है |
  • सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है



There are eight planets in solar system:

  1.    बुध (Mercury) 
  2.    शुक्र (Venus)
  3.      पृथ्वी (Earth)
  4.      मंगल (Mars)
  5.      बृहस्पति (Jupiter)
  6.      शनि (Saturn)
  7.     अरुण (Uranus)
  8.     वरुण (Neptune)

  • सौर मंडल में मौजूद 8 ग्रहों में से सूर्या के निकट उपस्थित पहले 4 ग्रहों को inner planets या terrestrial Planets कहते हैं।
  •  जबकि बाकी 4 ग्रह जो सूर्य से दूर उपस्थित हैं उन्हें outer planets या Jovian Planets कहते हैं।

Inner Planets:

  • बुध (Mercury)
  • शुक्र (Venus)
  • पृथ्वी (Earth)
  • मंगल (Mars)
Outer planets:

  •  बृहस्पति (Jupiter)
  •  शनि (Saturn)
  •  अरुण (Uranus)
  •  वरुण (Neptune)



हमारे सौरमंडल में पाए जाने वाले 8 ग्रहों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है

बुध (Mercury)
  • यह सूर्य के सबसे निकट है (nearest to the sun).
  • यह सबसे छोटा ग्रह है (smallest planet)
  • यहाँ दिन अत्यधिक गर्म और रातें बर्फीली होती हैं.
  • यह सूर्य के चारों ओर 88 दिन में एक बार चक्कर (rotation) लगाता है.
  • यह लोहे और जस्ते का बना हुआ हैं।
  • इसका एक भी उपग्रह नही हैं

शुक्र (Venus)
  • यह ग्रहों में पृथ्वी के निकटतम (nearest to the earth) है
  • यह सौरमंडल में सूर्य से दूसरे निकटतम स्थान पर है
  • यह शाम का तारा(evening star) और सुबह का तारा(morning star)के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध है
  • यह सबसे गर्म ग्रह है
  • यह सूर्य की परिक्रमा 225 दिन में पूरी करता है.
  • शुक्र का आकार और बनाबट लगभग पृथ्वी के बराबर है। इसलिए शुक्र को पृथ्वी की बहन कहा जाता है।
  • इसका कोई उपग्रह (satellite) नहीं है.

पृथ्वी (Earth)
  • पृथ्वी बुध और शुक्र के बाद सुर्य से तीसरा ग्रह है।
  • पृथ्वी 107160 कि.मी. प्रति घंटे की गति (speed per hour) से 365 दिन, 5 घंटे, 48 मि. एवं 46 सेकंड में सूर्य का चक्कर लगाती है.
  • इसे नीला ग्रह भी कहते है॑।
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 कि.मी. प्रति घंटे की गति से 23 घंटे 56 मिनट एवं 4 सेकंड में एक चक्कर लगाती है.


मंगल (Mars)
  • यह सौरमंडल में सूर्य से चौथे स्थान पर स्थित है.
  • इसके दो उपग्रह हैं – फोबस और डीमोस (Phobos and Deimos)
  • इस ग्रह को  लाल ग्रह (red planet)  भी कहते हैं.
  • सूर्य से इसकी दूरी 22.79 cr km. है.
  • मंगल के दो ध्रुव (poles) हैं


बृहस्पति (Jupiter)
  • यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है.
  • यह सूर्य से पाँचवे स्थान पर है
  • यह सूर्य की परिक्रमा (orbit)  में 11.9 वर्ष लगाता है.
  • इसकी अपनी रेडियो उर्जा (radio energy) है.
  • इसके 79 उपग्रह (satellites) हैं.
  • बृहस्पति को देवताओं का ग्रह कहा जाता है।



शनि (Saturn)
  • यह बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है.
  • यह सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी करता है.
  • इसका सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन (Titan) है.
  • यह सूर्य से छठे स्थान पर स्थित है.
  • इसका व्यास (diameter) 1,20,0000 कि.मी. है.
  • इसका घनत्व पृथ्वी से कम है
  • इसके उपग्रह टाइटन पर नाइट्रोजन वाला वायुमंडल है.


अरुण (Uranus)
  • यह ग्रह सूर्य से सातवें स्थान  पर स्थित है.
  • इसके 15 उपग्रह हैं.
  • इसके वायुमंडल में मिथेन गैस (methane gas) हैं.
  • इस ग्रह की खोज (discovery) 1781 ई. में William Herschel ने की थी
  •  यह 84 वर्ष में सूर्य की परिक्रमा करता है.


वरुण (Neptune)
  • यह सूर्य से आठवाँ सबसे दूर स्थित planet है
  • ट्राइटन (triton) और Proteus दो उपग्रह इसके सबसे बड़े उपग्रहों में से हैं

Comments

Popular posts from this blog

kya hota hai krishna janmashtami mein

Bihar School Examination Board Online Facilitation System for Students (OFSS)