Solar System( सौरमंडल) : सूर्य अथवा सूरज सौर मंडल के केन्द्र में स्थित हैं, सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं। सौरमंडल सूर्य और उसकी परिक्रमा करते ग्रह, क्षुद्रग्रह और धूमकेतुओं से बना है। इसके केन्द्र में सूर्य है और सबसे बाहरी सीमा पर वरुण (ग्रह) है। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है यह हमारी मंदाकिनी दुग्धमेखला के केंद्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दुरी पर एक कोने में स्थित है। सौरमंडल में ग्रहों की कुल संख्या 8 है | सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है There are eight planets in solar system: बुध (Mercury) शुक्र ( Venus ) पृथ्वी ( Earth) मंगल ( Mars ) बृहस्पति ( Jupiter ) शनि ( Saturn ) अरुण ( Uranus ) वरुण ( Neptune ) सौर मंडल में मौजूद 8 ग्रहों में से सूर्या के निकट उपस्थित पहले 4 ग्रह...